Skip to main content

नींबू के फायदे और उपयोग (Nimbu ke fayade)

नींबू का महत्त्व-       नींबू संसार के सर्वश्रेष्ठ फलों में से एक हैं। यह संसार के प्राय हर भूभाग में पाया जाता हैं। यह उष्ण प्रधान देशों में पाया जाता हैं। आयुर्वेदिक ग्रंथों में नींबू का बड़ा गुुणगान किया गया है। नींबू वातनाशक , कीडों का नाश करनेवाला और पाचनशक्ति के लिए लाभदायक है।        नींबू में विटामिन ए, बी, और सी पाए जाते हैं। नींबू में सबसे बड़ी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि इसकी खटाई पेट जाकर खटाई नहीं पैदा करती; इसलिए इसकी गिनती खटाई में नहीं करनी चाहिए। नींबू में कार्बोज भी खूब पाया जाता है। देह में बल उत्पन्न करने और शरीर की गर्मी को स्थिर रखने के लिए कार्बोज की बड़ी आवश्कता होती है। नींबू के असाधारण फायदे - 1. चेहरे के पिंपल्स और दाग हटाने के लिए -   रात को नींबू के टुकड़े से चेहरे को रगड़े या नींबू का रस चेहरे पर लेप करके सूखने दें। अगले दिन सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें आप साबुन का भी...

नींबू के फायदे और उपयोग (Nimbu ke fayade)

नींबू का महत्त्व-


      नींबू संसार के सर्वश्रेष्ठ फलों में से एक हैं। यह संसार के प्राय हर भूभाग में पाया जाता हैं। यह उष्ण प्रधान देशों में पाया जाता हैं। आयुर्वेदिक ग्रंथों में नींबू का बड़ा गुुणगान किया गया है। नींबू वातनाशक , कीडों का नाश करनेवाला और पाचनशक्ति के लिए लाभदायक है।
       नींबू में विटामिन ए, बी, और सी पाए जाते हैं। नींबू में सबसे बड़ी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि इसकी खटाई पेट जाकर खटाई नहीं पैदा करती; इसलिए इसकी गिनती खटाई में नहीं करनी चाहिए। नींबू में कार्बोज भी खूब पाया जाता है। देह में बल उत्पन्न करने और शरीर की गर्मी को स्थिर रखने के लिए कार्बोज की बड़ी आवश्कता होती है।

नींबू के असाधारण फायदे -

1. चेहरे के पिंपल्स और दाग हटाने के लिए -

  •  रात को नींबू के टुकड़े से चेहरे को रगड़े या नींबू का रस चेहरे पर लेप करके सूखने दें। अगले दिन सुबह गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें आप साबुन का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके प्रयोग से पिंपल्स दूर होकर चेहरे की रंगत निखर आती है।
  • सुबह शाम एक नींबू का रस एक गिलास ताजे पानी के साथ पीने से अंदर का माल धुलकर साफ हो जाता है और त्वचा की रंगत निखर जाती हैं।
  • दूध और नींबू का रस मिलाकर देर तक चेहरे पर लगा रहने दें। फिर धो डालें। इससे कील, मुंहासे इत्यादि दूर होकर त्वचा साफ और कान्तिवान हो जाती हैं।
2.गर्मी में पीने योग्य शरबत बनाने में -


  • नींबू दो, टार्टरिक एसिड एक औंस, दानेदार शक्कर और खौलता हुआ पानी 3 क्वॉर्ट। नींबू की पतली - पतली फांके काटकर एक बर्तन में जिसमें खौलता हुआ पानी रखा हो टार्टरिक एसिड और शक्कर डाल दें। जब तक पानी ठंडा न हो , वैसे ही रहने दें। ठंडा होने पर इस शरबत को पीने से गर्मी में तरी बनी रहती है।
  • बीस नींबू लेकर, उनका रस निकालकर, डेढ़ सेर चीनी में मिलाकर चाशनी बना लें। इसे एक तोला से डेढ़ तोला तक एक गिलास जल के साथ लेने से भूख लगती है, कलेजे की गर्मी शांत होती है और चित्त प्रसन्न रहता है।
3. बाल गिरने पर -

  • नींबू के रस में ऑंवला पीसकर बलो में मलने से बलो का गिरना बंद हो जाता है और बाल काले तथा लंबे होने में मदत होती है।
  • नींबू का टुकड़ा सर पर घिसने से भी बलो का गिरना बंद हो जाता है। केवल नींबू के रस से सर के बाल धोने से बाल साफ हो जाते है।
  • नींबू का रस और चीनी लगाकर 5-6 घंटे बाद , सर धो डालने से रूसी- भूसी नष्ट होकर बाल स्वच्छ हो जाते है, इससे बालों का गिरना बंद हो जाता हैं।
4. गंदे जल का दोष करने और वायुशुद्धी के लिए-

  • स्वच्छ जल उपलब्ध न होने पर यदि किसी नदी - नाले का गंदा जल पीने के मजबुर हो तो हो सके तो उसमे नींबू का निचोड़कर पिए। इसमें जल का दोष- कीटाणु, गंदगी और हानिकारक प्रभाव मित जाते हैं।
  •  नींबू के सूखे छिलके का चूर्ण आग पर डालने से वायु सुवासित और शुद्ध हो जाती है।
5. त्वचा शुद्ध करने के लिए -


  • नहाने के पानी में नमक और नींबू का रस मिलाकर स्नान करने से त्वचा की रंगत साफ हो जाती है और अनेक त्वचा के रोगों से छुटकारा मिल जाता हैं लेकिन इसके लिए आपको इसका बार बार प्रयोग करना पड़ेगा।
नींबू के और कुछ फायदे -
     मौसमी बुखार में भी नींबू बेहत फायदेमंद है। शक्तिवृद्धि के लिए भी नींबू का खूब उपयोग किया जाता है। इस तरह नींबू के कई असाधारण उपयोग है ।

Comments